श्री मारुति धाम में मनाया गया श्री हनुमान जयंती महोत्सव।

राम नाम के सुमिरन से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है – स्वामी कृष्णकांता जी महाराज

 

श्री मारुति धाम में  धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जयंती महोत्सव 

 

चंडीगढ़ : 3 मार्च (कमल परुथी ): परमाराध्य ब्रह्मर्षि विश्वात्मा बावरा जी महाराज के आशीर्वाद एवं मिशन के प्रमुख परम पूज्य ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्णकांता जी महाराज के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय ब्रह्मर्षि मिशन की ओर से ब्रह्मर्षि आश्रम विराट नगर पिंजौर (हरियाणा) स्थित श्री मारुति धाम में गत दिवस श्री हनुमान जयंती महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ।

इस शुभ अवसर पर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के पूज्य संतों ने विशेष  तौर  पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। गुरुकुल के विद्यार्थियों  ने श्री हनुमान जी के भजन गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया । कार्यक्रम में आये सभी पूज्य संतों एवं नगर व बाहर से आये श्रद्धालुओं ने भगवान श्री मारुति जी के विराट स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में परम पूज्य ब्रह्मवादिनी स्वामी कृष्ण कांता जी महाराज ने सभी को श्री हनुमान जयंती के पावन दिवस की बधाई देते हुए श्री हनुमान जी महाराज की भक्ति का उल्लेख करते हुए बताया कि अगर आपकी भक्ति सच्ची है तो प्रभु की प्राप्ति अवश्य होगी। उन्होंने कहा कि राम नाम के सुमिरन से ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दौरान सभी पूज्य संतों ने भी अपने-अपने विचारों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया।

इस अवसर पर पूज्य स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज, पूज्य स्वामी स्वयंप्रभा जी महाराज (कुल्लू), पूज्य स्वामी भक्तिमणि जी महाराज सहित मिशन के पूज्य संतजन, आचार्य कपिल देव जी व भारी संख्या में श्रद्धालु मौजुद थे।

कार्यक्रम के अंत में भगवान मारुति जी की आरती की गई। इस अवसर पर इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

VIDEO CLIP

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top